माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी एस. सोमसेगर के निधन से टेक जगत में शोक की लहर, परिवार ने जारी किया संदेश 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

S Somasegar: भारतीय-अमेरिकी टेक्नोलॉजी लीडर और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी एस. सोमा सोमसेगर का निधन 19 मई को 59 साल की उम्र में निधन हो गया, जिससे दुनियाभर की टेक कम्युनिटी शोक में है. सोमसेगर को माइक्रोसॉफ्ट के डेवलपर इकोसिस्टम को मजबूत बनाने और इंजीनियरों, स्टार्टअप फाउंडर्स और निवेशकों की नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देने के लिए जाना जाता था.

सोमसेगर के परिवार की ओर से जारी एक संदेश में कहा गया कि “भारी दुख के साथ हम अपने प्रिय पति और पिता एस. सोमसेगर के निधन की खबर साझा कर रहे हैं.” सोमसेगर के निधन की खबर सामने आते ही सिलिकॉन वैली और सिएटल की टेक इंडस्ट्री से श्रद्धांजलियों का सिलसिला शुरू हो गया.

बता दें कि सोमसेगर ने करीब 27 साल माइक्रोसॉफ्ट में काम किया और 2015 में मैड्रोना वेंचर ग्रुप से जुड़े. इसी बीच भारतीय-अमेरिकी उद्यमी और व्हाइट हाउस के एआई सलाहकार श्रीराम कृष्णन ने सोमसेगर को ऐसा मेंटर बताया जिसने कई लोगों की जिंदगी और करियर बदल दिए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा कि “यह बताना मुश्किल है कि सोमा का मुझ पर और आरती पर कितना बड़ा असर था. उन्होंने हमें कॉलेज के समय पहचाना, हमारी पहली नौकरी दिलाने में मदद की और खुद माइक्रोसॉफ्ट में बड़े पद पर होने के बावजूद हमारे जैसे जूनियर लोगों के लिए हमेशा समय निकाला और बहुत अपनापन दिया.” उन्होंने कहा क‍ि आज हमारी जो जिंदगी और करियर है, उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है.

ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर कंपनी यूआईपाथ ने उन्हें एक भरोसेमंद सलाहकार और शानदार नेता बताया. बता दें कि ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में सोमसेगर सितंबर 2024 से शामिल थे, कंपनी ने बयान में कहा कि “एस. ‘सोमा’ सोमसेगर के असमय निधन की खबर से हमें गहरा दुख हुआ है. हमारी संवेदनाएं उनकी पत्नी अकिला, उनकी बेटियों और मैड्रोना में उनके साथियों के साथ हैं.”

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके...

More Articles Like This

Exit mobile version