‘फ्री होते ही मुझे कॉल करें… WhatsApp पर हो रहा नया स्कैम, ऐसे बरतें सावधानी

Call me when you see this message Scam: डिजिटल के इस दौर में खुद को सुरक्षित रखना बहुत ही मुश्किल हो गया है. आज के जमाने में कोई भी व्यक्ति कहीं भी सेफ नहीं है. ऐसे में अगर आप सोशल मीडिया के किसी भी प्लैटफॉर्म को लेकर जरा भी लापरवाही करते हैं तो ये आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है. साइबर क्रिमिनल ठगी के लिए नए-नए पैतरें आजमाते रहते हैं. ऐसे में व्हाट्सएप पर एक नए स्कैम की खबर सामने आई है. कई लोगों को इस स्कैम के तहत ठगने की कोशिश की जा चुकी है. आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इस जाल में फंसने से खुद को बचा सकते हैं.

व्हाट्सएप पर नया स्कैम
साइबर क्राइम की घटना दिन पर दिन बढ़ते ही जा रही है. ठग अब एक नए तरीके से व्हाट्सएप पर स्कैम कर रहे हैं. आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बड़ी मीडिया कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को कई फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल आई. जिसमें कॉल करके स्कैमर खुद को किसी बड़ी कम्पनी का अधिकारी बताता है. वह लोगों से काम से रिलेटेड बात करने की इजाजत मांगता है. ये लोगों को ट्रिक करते हैं और फिर उनका पैसा और पर्सनल डिटेल्स चुरा लेते हैं. व्हाट्सएप पर लोगों को स्कैमर द्वारा मैसेज भी प्राप्त हो रहे हैं, जिसमें लिखा है-‘फ्री होते ही मुझे कॉल करें.. रिपोर्ट में ये जानकारी मिली कि वह फर्जी कॉल अमेरिकी नंबरों से थीं, जिनमें अटलांटा, जॉर्जिया का कोड +1 (404) और शिकागो, इलिनोइस का कोड +1 (773) दिख रहा था.

इन सेटिंग्स को कर लें ऑन
आपको बता दें कि, भारत में पिछले महीने बहुत से लोगों को फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल और मैसेज आए थे. इसके बाद वॉट्सऐप की तरफ से कारवाई शुरू की गई और ऐसे सभी बर्स को ब्लॉक करना शुरू किया गया. स्कैमर लोगों को कॉल कर उन्हें ट्रिक करते हैं और उनकी पर्सनल डिटेल्स चुरा लेते हैं. अगर आप खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो कोई भी जानकारी देने से पहले हमेशा सामने वाले व्यक्ति को की पहचान करें. आप व्हाट्सएप की तमाम प्राइवेसी सेटिंग का यूज कर ऐसे फ्रॉड से बच सकते हैं, जैसे 2FA, साइलेंट कॉल फ्रॉम अननोन नंबर आदि को ऑन कर लें ताकि आपको ऐसे स्कैम का कोई खतरा न हो. अगर वॉट्सऐप पर कभी कोई विदेशी नंबर से कॉल आती है तो उसे न उठाएं और न ही मैसेज का कोई जवाब दें. यदि कोई लिंक भी आता है तो उस पर क्लिक न करें. ऐसे फर्जी नंबरों को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version