पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दहल उठा पश्चिम बंगाल, 6 की मौत 10 घायल

Explosion In ​​West Bengal: पश्चिम बंगाल में परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक विस्फोट में 7 से 8 लोगों की मौत होने की संभावना जताई जा रही है. लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना भयानक था कि इसने इलाके के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. बता दें कि पश्चिम बंगाल में इसके पहले भी एगरा और बजबज में पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट की घटनाएं हो चुकी हैं.

6 की मौत 10 घायल
सूत्रों के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में रविवार सुबह सात बजे के करीब पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हो गया,जिसमें लगभग 6 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. विस्फोट इतना भयानक था कि कंक्रीट का मकान पूरी तरह से खंडहर में बदल गया. मृतकों के शव कहीं 50 मीटर तो कहीं 100 मीटर दूर पर पड़े मिले हैं.

ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के ऊपर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया है कि पटाखा फैक्ट्री इस इलाके में अवैध रूप से चल रही थी. जबकि यह घनी आबादी वाला इलाका है. इस पटाखा फैक्ट्री के मालिक प्रमुख सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता हैं, जिस कारण ग्रामीण अबतक उनके डर से चुप थे.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version