सांसद डिंपल यादव ने कहा सनातन धर्म में कोई दुश्मन नहीं होता, अयोध्या के संतों ने किया बयान का स्वागत

अयोध्या: मैनपुरी से सपा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav Statement) ने एक बड़ा बयान दिया है. सांसद डिंपल यादव ने कहा कि हम लोग हिंदू हैं. हिंदू धर्म सनातन धर्म है. सनातन धर्म में कोई दुश्मन नहीं होता. डिंपल यादव के इस बयान को लेकर अब तमाम प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. सांसद डिंपल यादव के इस बयान पर अयोध्या के कई संतों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सांसद डिंपल यादव के बयान को लेकर कहा कि मैं उनके बयान के लिए साधुवाद देता हूं. मुख्य पुजारी ने कहा कि दुनिया में जितने भी धर्म है सभी सनातन धर्म से ही निकले हैं. डिंपल यादव के अलावा अन्य नेताओं को भी इस बात पर विचार करना चाहिए. सत्येंद्र दास वेदांती ने कहा भले ही डिंपल यादव देर आईं, लेकिन दुरुस्त आईं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अयोध्या में रामलला के मुख्य पुजारी संत वेदांती ने कहा कि डिंपल यादव को उन नेताओं के बारे में भी बात करनी चाहिए जो रामचरितमानस पर अंगुली उठाते हैं. उन्होंने कहा कि सपा नेता डिंपल यादव को पार्टी के ऐसे नेताओं को समझाना चाहिए जो हिंदू धर्म और सनातन धर्म पर कुठाराघात करते हैं. सपा सांसद डिंपल यादव के बयान को लेकर बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा का कहना है कि डिंपल सनातन धर्म में पैदा हुई हैं. वो हिंदू हैं, हिंदुत्व उनका धर्म है. केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि डिंपल यादव ने जो भी कहा है वो स्वागत योग्य है. इसके लिए उनको धन्यवाद. जो भी सनातनी होते हैं वो कभी कारसेवकों पर गोली नहीं चलाते हैं.

पार्टी का भी मिला समर्थन
डिंपल यादव के बयान पर समाजवादी पार्टी का कहना है कि वह उनके बयान से पूरी तरीके से सहमत हैं. सपा के प्रवक्ता दीपक रंजन ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि हम हिन्दू धर्म में पैदा हुए हैं और हिन्दू हैं. उन्होंने लगे हाथ बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा से हमे हिन्दू होने का सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं है. बीजेपी मानती है कि उसने हिन्दू धर्म को पेटेंट कर रखा है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version