बदमाशी के बाद टुनटुन यादव लेकर आए राशि में कैलाशी, रिलीज के साथ ही वीडियो ने उड़ाया गर्दा

Rashi Mein Kailashi Likhal Ba: सावन का महीना लगभग खत्म होने को है. हालांकि इसकी धूम अभी खत्म होते नहीं दिख रही है. दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भोजपुरी कलाकार लगातार शिव भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. प्रतिदिन नए बोल बम के गानें रिलीज किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव का नया गाना ‘राशि में कैलाशी लिखल बा’ धूम मचा रहा है. इस गाने को 24 अगस्त को रिलीज किया गया था. इस वीडियो सांग में भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादल शिव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. गाने का वीडियो कमाल का है जो लोगों को काफी भा रहा है. इस वीडियो सांग को खबर लिखे जाने तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुका है.

भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव के गानों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है. इस बीच उनका ये गाना लोगों को काफी भा रहा है. इस गाने में टुनटुन यादव के साथ दिव्या यादव को देखा जा सकता है. दोनों की जोड़ी इस गानें को और भी धमाकेदार बना रही है. इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. गाने पर कावड़िया खूब झूम रहे हैं. वहीं, इस गानें को लोग बार बार सुन रहे हैं. आपको बता दें कि ये गाना टुनटुन यादव के अपने एक पुराने गाने की धुन पर बनाया गया है. जिसके बोल थे ‘राशि में बदमाशी लिखल बा’.

गाने को राशि में कैलाशी लिखल बा के बैनर तले बनाया गया है. जिसे भोजपुरी यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से जारी किया गया है. इस गाने को खुद टुनटुन यादव और नेहा राज ने गाया है. इस वीडियो सांग में दिव्या यादव को देखा जा सकता है. इस गाने के लिरिक्स मुकेश यादव और कृष्ण कन्हैया ने लिखा है. संगीत विकास यादव ने दिया है. इस गानें को लोग खूब सुन रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version