Anant Ambani-Radhika Merchant: सलमान खान को गोद में उठाकर अनंत अंबानी ने किया डांस, वीडियो वायरल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anant Ambani-Radhika Merchant pre-wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन्स के वीडियो खूब तहलका मचा रहे हैं. 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं. फंक्शन में तीसरे दिन बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) का जलवा देखने को मिला. अनंत अंबानी और सलमान खान का एक फंनी मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अनंत के अंदाज ने जीता दिल

दरअसल, अनंत-राधिका के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनंत और सलमान का खास बॉन्ड लोगों का दिल जीत रहा है. एकॉन की म्यूजिकल परफॉर्मेंस के दौरान अनंत सलमान को गोद में उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो उन्हें उठा नहीं पाते. इसके बाद सलमान के बॉडी गार्ड शेरा उन्हें गोद में उठा लेते हैं. जिसके देखकर अनंत काफी एक्साइटेड हो जाते हैं.

अनंत और सलमान ने किया डांस

सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और सलमान खान का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जब शेरा सलमान को गोद में उठाते हैं इस दौरान एकॉन जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हैं और अनंत के साथ सलमान भांगड़ा करते हैं. आप भी देखें वीडियो…

 

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version