अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में दिखा नीता अंबानी-मुकेश अंबानी का रोमांटिक डांस, देखें

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: अंबानी परिवार में खुशियों का माहौल है. पूरी दुनिया की निगाहें नीता (Nita Ambani) अंबानी और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी पर टिकी है. अनंत अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से शादी करने वाले हैं. इससे पहले 1 मार्च से दोनों की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं. बेटे की इस खास मौके पर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी एक रोमांटिक गाने पर डांस रिहर्सल करते दिखे. रिहर्सल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

प्यार हुआ इकरार हुआ पर किया डांस

वायरल वीडियो में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी राज कपूर के गाने ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ पर डांस रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं.  नीता साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. दोनों की रोमांटिक परफॉर्मेंस देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है. सोशल मीडिया पर दोनों के शानदार डांस की वीडियो खूब वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो…

 

जुलाई में होगी शादी

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने दिसंबर 2022 में सगाई की थी. वहीं 19 जनवरी, 2023 को उनका गोल धना समारोह हुआ. दोनों जुलाई 2024 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी से पहले जामनगर में ही दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. इस शाही शादी में देश-विदेश की हस्तियां शामिल होने वाली हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version