EC Press Conference Live: विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए किस राज्य में होने हैं चुनाव; यहां देखिए लाइव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

EC Press Conference Live: भारतीय निर्वाचन आयोग इस समय प्रेस कांफ्रेंस कर रहा है. इस साल के अंत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को हैं, लेकिन माना जा रहा है कि चुनाव आयोग द्वारा आज जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान किया जा सकता है. इस साल के अंत में जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं. आज की चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता में संभव है कि सिर्फ जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हो. आप भी लाइव देखिए चुनाव आयोग की पीसी.

दरअसल, 9 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था. उन्होंने कहा था कि आयोग यहां जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था. शीर्ष अदालत ने कहा था कि जम्मू कश्मीर में जितना जल्दी हो सके चुनाव कराए जाएं.

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version