Video: बेटे की स्किल देख पिता की आंखों में आ गए आंसू, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Father Emotional Video: मां-बाप और संतान का रिश्ता काफी पवित्र होता है. बच्चों को सबसे ज्यादा लगाव अपनी माता से होता है. कहा जाता है कि माता का स्वभाव नर्म होता है और पिता बच्चों को ज़रा सख्ती से डील करते हैं. यही कारण है कि पिता की भावनाएं बच्चों के सामने नहीं जाहिर हो पाती हैं. कई बार तो बच्चों को यह भी नहीं पता होता है कि पिता उनसे कितना प्यार करते हैं.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक पिता अपने बेटे को देखकर भावुक नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका बेटा स्टेज पर परफॉर्म कर रहा है. बेटे की स्किल देखकर पिता इमोशनल हो जाते हैं. ऑडियंस के बीच में खड़े पिता की आंखों में आंसू आसानी से देखा जा सकता है. बीच-बीच में तो लगता है कि वो बस रो ही पड़ेंगे. ये वीडियो किसी का भी दिल छूने वाला है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ShoneeKapoor नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 लाख से 83 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, इस वीडियो को 12 हजार लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैंं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘बेगानी शादी में Bull दीवाना’, शादी में सांड ने बारातियों को दौड़ाया, वीडियो हुआ वायरल

Latest News

हिमाचल में आसमानी कहरः अब तक 224 मौतें, 149 सड़कें बंद, राज्य को 1121 करोड़ का नुकसान

Himachal Pradesh Monsoon: हिमाचल प्रदेश लगातार आसमानी कहर जारी है. भारी बारिश के चलते प्रदेश में सड़क, बिजली और...

More Articles Like This

Exit mobile version