मुंबई में दिखी ऑनस्क्रीन राम नगरी की झलक, नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के सेट से लीक हुआ वीडियो

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ramayana Shooting Video Leaked: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रामायण'(Ramayana) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. आए दिन इस फिल्म को लेकर तमाम खबरें सामने आ रही हैं. इस फिल्म की घोषणा होते ही फैंस रणबीर को भगवान राम के अवातर में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. इसी बीच मेकर्स के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. दरअसल, ‘रामायण’ के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. इस वीडियो में भव्य राम नगरी की झलक देखने को मिली है.

मुंबई में दिखी राम नगरी अयोध्या

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ एक मच अवेटेड फिल्म है. इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है. वहीं, फिल्म के सेट से तस्वीरें और वीडियो लीक होने लगे हैं. हाल ही में फिल्म के सेट से अयोध्या राम नगरी की झलक देखने को मिली है. इस वीडियो को एक्स पर रणबीर कपूर के फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में महल में लगे सुनहरे पिलर नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने इस सेट को 11 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है. ‘रामायण’ के सेट से ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो…

 

रामायण स्टार कास्ट

बात करें फिल्म के स्टार कास्ट की तो अभी तक मेकर्स ने भगवान राम, मां सीता और रावण के किरदार से पर्दा उठाया है. रणबीर कपूर राम का किरदार निभाते नजर आएंगे. मां सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आएंगी. वहीं, रावण की भूमिका में केजीएफ स्टार यश नजर आने वाले हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version