यूनिवर्सिटी में बजा ‘चोली के पीछे…’ गाना, स्टेज पर लड़की ने किया किलर डांस, Video Viral

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Viral Video: साल 1993 में आई फिल्म खलनायक का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ अक्सर सुर्खियों में रहता है. इस विवादित गाने को हर मौके पर बजाया जाता है और लोग इस पर थिरकने के लिए मजबूर हो जाते हैं. अब ये गाना किसी शादी समारोह में नहीं, बल्कि एक यूनिवर्सिटी में बवाल मचा रहा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कॉलेज फेस्ट के दौरान एक लड़की ने इस गाने पर डांस करके गर्दा मचा दिया है. लड़की का धमाकेदार बेली डांसिंग देखकर लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए हैं.

लड़की ने दी धमाकेदार परफॉरमेंस

दरअसल, ये वीडियो बिहार की एक यूनिवर्सिटी का है. वीडियो में एक लड़की ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर बेली डांस करते नजर आ रही है. उसके डांस मूव्स ने स्टेज पर आग लगा दी. इस वीडियो को छपरा जिला के हैंडल से एक्स पर शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है, “ये BBD यूनिवर्सिटी का डांस है , हमारे यूनिवर्सिटी में तो ऐसा कोई प्रोग्राम ही नहीं होता.” ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो…

 

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये यूनिवर्सिटी थियेटर में कम्पीट करवाने क कोर्स करवाता है, क्या?” दूसरे यूजर ने लिखा, “यह सब देखकर फिर से कॉलेज में एडमिशन का मन करता है.”

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version