Viral Video: कार के बोनट पर जबरदस्त ठुमके लगाकर लड़कियों ने उड़ाया गर्दा, वीडियो वायरल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Viral Video: आजकल लोग फेमस होने के चक्कर में अपनी जान भी दाव पर लगा देते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कई बार ऐसे काम कर देते हैं, जिसे देखकर हैरानी होती है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में 3 लड़कियां लहंगे में कार के बोनट पर खड़े होकर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. वीडियो देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

कार के बोनट पर लड़कियों ने किया डांस

वायरल वीडियो किसी शादी समारोह का है. जिसमें 3 लड़कियां लहंगा पहने नजर आ रही हैं. जैसे ही डीजे की धुन बजती है, तो एक एक कर वो तीनों लड़कियां कार के बोनट पर चढ़ती हैं और जमकर ठुमके लगाती हैं. इस वीडियो को @Decentladki1 नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है. वहीं, इसके कैप्शन में लिखा है- “म्हारी छोरीया के छोरो से कम है.” सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो…

 

यूजर्स ने दिया मजेदार रिएक्शन

वीडियो देखकर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा, “हमें क्या परेशानी जब गाड़ी वाले को नहीं तो.” दूसरे ने लिखा, “मुझे भी काली थार खरीदनी पड़ेगी अब.” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “डांस के लिए जमीन भी बहुत है लेकिन चर्चित होना बस.”

Latest News

Shardiya Navratri 2026 3rd Day: नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 3rd Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के तीसरे दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version