Viral Video: शख्स ने गाया ‘दिल संभल जा जरा’ गाना, लोगों ने की अरिजीत सिंह से तुलना

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Viral Video: ‘किस्मत महलों में राज करती है, हुनर सड़कों पर तमाशा’, इस कहावत से मिलते-जुलते उदाहरण हमें कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं. एक बार फिर एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सिंगर अरिजीत सिंह का गाना गाते दिख रहा है. उसकी आवाज सुनते ही लोग उसके दीवाने हो गए. कुछ लोगों ने तो उसकी तुलना अरिजीत सिंह से कर दी.

शख्स के दोंस्तों ने रिकॉर्ड किया वीडियो

वायरल वीडियो में शख्स अरिजीत सिंह का मशहर गाना ‘दिल संभल जा जरा’ गाते नजर आ रहा है. लोग उसकी आवाज के दीवाने हो गए. इस वीडियो को शख्स के दोस्तों ने रिकॉर्ड किया. वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है- “इस बंदे के गाने को आप 10 में से कितना नंबर दोगे?” लोग इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आप भी देखें वीडियो…

 

लोगों ने किया रिएक्ट

वीडियो देखकर लोग शख्स की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “10 में से 10 नंबर.” दूसरे ने लिखा, “बेहद शानदार आवाज.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा,”छिपा हुआ टैलेंट.”

Latest News

जनता दर्शन: CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान का भरोसा दिलाया

janata Darshan: लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में पहुंचे...

More Articles Like This

Exit mobile version