Propose Day 2026: इन शानदार शायरी से करें अपने पार्टनर को प्रपोज, सुनते ही हार बैठेंगे दिल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Propose Day 2026: मोहब्बत के सप्ताह की शुरूआत 7 फरवरी से हो चुकी है. वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन पूरी दुनिया प्रोपोज डे (Propose Day 2026) के रूप में सेलिब्रेट करती है. अपने दिल के जज्बात को व्यक्त करने के लिए प्रोपोज डे से बेहतर दिन नहीं हो सकता है. तो फिर देर मत कीजिए. हाथ में गुलाब लेकर कह दें अपने दिल की बात. अगर आप हिचकिचा रहे या घबरा रहे तो, आप कुछ दिल को छू लेने वाले संदेश भेजकर उनसे भावनाओं को व्यक्त कर दें. आज हम आपके लिए ऐसी शानदार शायरी लेकर आए हैं, जिसे सुनते ही सामने वाले का दिल पिघल जाएगा.

इन शानदार शायरी से करें प्रपोज Propose Day 20256

1. कसूर तो था ही इन निगाहों का,
जो चुपके से दीदार कर बैठा,
हमने तो खामोश रहने की ठानी थी,
पर बेवफा ये जुबान इजहार कर बैठा.

2. फिजा में महकती शाम हो तुम,
प्यार में झलकता जाम हो तुम,
सीने में छुपाए फिरते हैं हम यादें तुम्हारी,
इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम!

3. दीवाना हुआ तेरा, मुझे इंकार नहीं,
कैसे कह दूं कि मुझे तुझसे प्यार नहीं,
कुछ शरारत तो तेरी नजरों में भी है,
मैं अकेला तो इसका गुनाहगार नहीं.

4. दिल मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है,
दबी हुई मोहब्बत का इजहार करना चाहता है.
जब से देखा है मैंने तुझे ओ सनम,
ये दिल सिर्फ तुम्हारा दीदार करना चाहता है.

5. तुमसे मिलने को दिल करता है
कुछ कहने का दिल करता है.
प्रपोज डे पर कह डालते हैं दिल की बात
हर पल तेरे संग बिताने को दिल करता है.

6. मेरे साथ कुछ दूर चलो,
अपने दिल की सारी कहानी कह देंगे।
समझ न पाए जिस बात को तुम आंखों से,
उसे हम अपनी जुबां से कह देंगे.

7. प्यार करना सीखा है, नफरतों की कोई जगह नहीं,
बस तू ही तू है इस दिल में, दूसरा कोई और नहीं!

8. मेरे बस में नहीं अब हाल-ए-दिल बयां करना,
बस ये समझ लो, लफ्ज कम मोहब्बत ज्यादा है!

9. दिल करता है जिंदगी तुझे दे दूं,
जिंदगी की सारी खुशियां तुझे दे दूं,
दे दे अगर तू भरोसा मुझे अपने साथ का,
तो अपनी सांसे तुझे दे दूं!

10. कब तक मैं छुपाऊं अपने दिल की बात,
तेरी हर एक अदा पर मुझे प्यार आता है!

ये भी पढ़ें- ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर संत समाज में भारी विरोध, महामंडलेश्वर बोले- ‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन यह गंभीर विषय’

More Articles Like This

Exit mobile version