Tech News: क्या आपको पता है एसी में कहां से आता है पानी, वजह जान चौंक जाएंगे आप

AC Use in Rainy Season: गर्मी के मौसम में एसी के बिना रह पाना संभव नहीं है. ऑफिस से लेकर घर तक एसी का प्रयोग बढ़ रहा है. कई लोग स्प्लिट एसी का प्रयोग करते हैं तो कुछ लोग विंडो एसी का प्रयोग करते हैं. ऐसे में आप सभी ने देखा होगा जब भी एसी ऑन करते हैं उसमें से पानी निकलता है. हालांकि कई लोग इस पानी का प्रयोग झाड़ू पोछा के लिए करते हैं तो कुछ लोग इसको फेंक देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एसी में पानी आता कहां से है और उसका काम क्या होता है. दरअसल, इसको लेकर कई लोगों के मन में विभिन्न भ्रम होते हैं. आइए इसके पीछ के साइंस को आपको समझाते हैं.

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में जाएंगे CM योगी और बाबा रामदेव, जानिए किसकी खुलेगी पर्ची?

एसी में कहां से आता है पानी

एयर कंडिशनर यानी कि एसी घर में मौजूद हवा को ठंडा करने के दौरान उसमे की नमी को निकालता है. जब रुम मे मौजूद गर्म हवा एसी में जाती है तो वह एसी के वाष्पीकरण करने वाले कॉइल तक पहुंचती है. वहीं कॉइल में पहले से एक कूलिंग रेफ्रिजरेंट होता है, जो कि गर्मी को सोखने का काम करता है. जब नमी कॉइल तक पहुंचती है तो वो पानी बन जाती है. वहीं पानी एयर कंडिशनर से बाहर जाता है.

ये भी पढ़ेंः Ajab Gazab: चप्पल हुई चोरी, तो युवक ने कराई FIR; पुलिस ने कही ये बात

पानी होता है साफ

जो पानी एसी से बाहर निकलता है वो साफ होता है. हालांकि इस पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए, एसी से निकलने वाला पानी साफ भले हो लेकिन इसका प्रयोग भूलकर भी पीने के लिए नहीं करना चाहिए, दअसल इस पानी में धूल और बैक्टेरिया होते हैं जो कि शरीर को हानि पहुंचा सकते हैं. कई लोग इसका प्रयोग बैटरी में डालने के लिए करते हैं लेकिन ऐसा भी नहीं किया जाना चाहिए. इससे बैटरी के चार्जिंग में समस्या आ सकती है. वहीं बैटरी बैकअप कम होने की भी संभावना होती है. आम तौर पर इस पानी को वैसे ही फेंक देना चाहिए, एसी से निकलने वाला पानी साफ होने के साथ भी किसी काम का नही हैं.

Latest News

LPG Supply: LPG पर सरकार का बड़ा फैसला, 21 कंपनियों के लिए उत्पादन कोटा तय

LPG Supply: देश में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने 21 रिफाइनरियों और अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए LPG उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. कुल 63,810 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता निर्धारित की गई है.

More Articles Like This

Exit mobile version