इस सावन भगवान शिव के अवतार में नजर आएंगे Akshay Kumar, जानिए- किस दिन रिलीज होगी OMG2

Must Read

OMG 2 Release Date: इस साल सावन (Sawan 2023) आम जनता के लिए और खास होने वाला है. इस सावन साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर ‘ओह माय गॉड’ का दूसरा पार्ट रिलीज होगा. साल 2012 में OMG फिल्म भी बड़ी हिट हुई थी. ओह माय गॉड की सफलता के 11 साल बाद खिलाड़ी कुमार के नाम से फेमस अक्षय कुमार सोशल कॉमेडी फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ को लेकर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ये भी पढ़ेंः Sawan 2023: सावन में इन 4 राशि वालों पर बरसेगी महादेव की कृपा, सफलता तरक्की से करेंगे बम-बम

पोस्टर ने प्रशंसकों को किया इम्प्रेस
आपको बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार भगवान कृष्ण के रूप में नजर आए थे. वहीं ‘ओह माय गॉड 2’ में अक्षय भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म के पोस्टर ने प्रशंसकों को काफी इम्प्रेस किया है.

जानिए फिल्म में हैं कौन से स्टार
आपको बता दें कि फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ में अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम (Yami Gautam) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे. बीते दिनों अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया था. तब उन्होंने फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज की डेट अनाउंस कर दी थी.

जानिए कब फिल्म होगी रिलीज
दरअसल, ओह माय गॉड 2 फिल्म आगामी 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसको लेकर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी. 11 अगस्त. एक्टर ने ‘ओह माय गॉड 2’ का एक नया पोस्टर भी जारी किया. इसमें उन्हें भगवान शिव के रूप में दिखाया गया था.

Latest News

UP: लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो मजदूर झुलसे

Lucknow Airport Fire: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मजदूरों की...

More Articles Like This