BJP से ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा लेने के बाद, OP Rajbhar ने की Mayawati को PM बनाने की मांग

Must Read

Opposition Meeting: पटना में विपक्षी दलों की बैठक चल रही है. बीजेपी ने इस बैठक पर विपक्ष को घेरा है. देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कोई भी बैठक हो बीजेपी को कोई हराने वाला नहीं है. इस बैठक में उत्तर से दक्षिण के तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया है. विपक्ष की इस बैठक में सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर नहीं पहुंचे. हालांकि इस बैठक पर ओपी राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. राजभर ने कहा कि जो भी इस बैठक में तय होगा वो सभी पर लागू होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश की अगुआई में बैठक का आगाज, क्या विपक्ष के सिर सजेगा जीत का ताज?

मायावती को पीएम का चेहरा बनाए विपक्ष

आगामी लोक सभा में बीजेपी को कैसे हराएं इसपर मंथन करने के लिए विपक्ष ने तैयारी की है. इस बैठक में ओपी राजभर शामिल नहीं हुए, आरएलडी भी नहीं पहुंची. ओपी राजभर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस मीटिंग में न शामिल होने की वजह बताई. साथ ही उन्होंने मायावती को पीएम का चेहरा बनाने की मांग कर दी. राजभर ने कहा, “यह एक अच्छी पहल है। बैठक में जो भी तय होता है उसके बाद बसपा, लोकदल और सुभासपा जैसी पार्टियों को साथ लेने की पहल हो। सभी पार्टियां मिलकर मायावती को समझाएं अगर वे नहीं मानती हैं तो उन्हें प्रधानमंत्री बना लें.”

बैठक में कौन-कौन शामिल

इस बैठक में उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, राघव चड्ढा, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, दीपंकर भटाचार्य, डी राजा और संजय सिंह ने हिस्सा लिया.

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में शनि की राशि में प्रवेश करेगा राहु, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है, जिसका गोचर सभी 12 राशियों के...

More Articles Like This