HC के पास जल्द खत्म होगी पार्किंग की समस्या, लगेंगे 24 लिफ्ट व 26 एस्केलेटर, वकीलों को 2300 चैम्बर

प्रयागराज: इलाहाबाद हाइकोर्ट (Allahabad High Court) के पास पार्किंग की समस्या (Parking Problem) बनी रहती है. इससे जल्द ही निजात मिलने जा रही है. पार्किंग से निजात मिलने के साथ ही वकीलों के लिए गुड न्यूज (Good News) है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें फ्लाईओवर के नीचे नहीं बैठना होगा. आवागमन सुचारु करने के साथ ही एडवोकेट्स चैम्बर बनाए जाएंगे.

बन रहा टू सीटर एडवोकेट चैम्बर
आपको बता दें कि इलाहाबाद हाइकोर्ट के बगल में एडवोकेट्स चैम्बर निर्माणाधीन है. इसमें बेसमेंट सहित 6 फ्लोर में 2300 कार और 1500 दो पहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी. इसके आलावा ऊपर के 5 फ्लोर में 2300 टू सीटर एडवोकेट चैम्बर बनाए जा रहे हैं.

4500 अधिवक्ताओं के बैठने की रहेगी व्यवस्था
दरअसल, इसमें तकरीबन 4500 अधिवक्ताओं (Advocates) के बैठने की व्यवस्था रहेगी. इसमें 900 लोगों की क्षमता वाली कैंटीन और बारहवें फ्लोर पर लाइब्रेरी होगी. साथ ही आवाजाही के लिए सीढियों के अलावा 24 लिफ्ट और 26 एस्केलेटर की सुविधा भी रहेगी.

यह भी पढ़ें-

Latest News

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय सहित दो लोगों की मौत, दो घायल

Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के दम्माम में किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में मारे गए...

More Articles Like This

Exit mobile version