Asia Cup: Team India के लिए खुशखबरी, वापसी के लिए तैयार हैं Jasprit Bumrah और Shreyas Iyer

Asia Cup: एशिया कप की तारिखों का एलान हो चुका है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 31 अगस्‍त से 17 सितंबर के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका साथ मिलकर कर रहे है. भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. इसके साथ ही टीम ठंडिया के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. जी हां, आपको बता दें कि भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ी जल्द ही वापसी करने के लिए तैयार है. डीएसपीएन क्रिकडफो की मानें तो लंबे वक्त से चोट से जूझ़ रहे जसप्रीत बुमराह औट श्रेयस अय्यर इस टूर्नामेंट से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. दोनों खिलाड़ी इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं.

8-9 माह से बाहर हैं जसप्रीत
बता दें कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) सितंबर 2022 से पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर हैं. इस कारण वह ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप भी नहीं खेल पाए थे. बुमराह पीठ की चोट के चलते पिछले 8 से 9 माह से बाहर हैं. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की अप्रैल में न्यूजीलैंड में पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी हुई थी. चिकित्सा प्रक्रिया सफल रही. अब बुमराह टीम में वापसी के लिए तैयार है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version