Asia Cup 2023: एशिया कप में टीम इंडिया की मुसीबत बने ये दो स्टार खिलाड़ी, जानिए वजह

Must Read

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होगी और 17 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा, लेकिन भारत की मुश्किलों कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं. ना BCCI मैच का शेड्यूल फिक्स कर पा रहा है और ना ही टीम इंडिया के प्लेइंग XI चुन पा रही है. लेकिन शायद अब टीम इंडिया के स्क्वाड में खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट अब से कुछ ही घंटों में आ जाएगी. ताज होटल में होने वाली बैठक में भारतीय टीम के चयनकर्ता आज प्लेइंग XI फाइनल कर देंगे, इस बैठक में कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल होंगे. बता दें कि इस बैठक से पहले ही भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर है. इस खबर के बाद से भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं. इस मुश्किल में फंसे कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा अपने खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी करने पर मजबूर हो जाएंगे.

मुसीबत बने टीम इंडिया के ये स्टार खिलाड़ी
दरअसल, टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और श्रेयस अय्यर अब भारतीय टीम की मुसीबत बन चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक भारतीय टीम के चयनकर्ता केएल राहुल को एशिया कप में खिलाने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं. दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर भी संदेह बना हुआ है. अब अगर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर नहीं तो आखिर टीम इंडिया में इनकी जगह कौन लेगा ये एक बड़ा सवाल है, जिसका जवाब अभी तक भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के पास नहीं है. अब देखना ये है कि आखिर कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा इनकी जगह किस खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं.


एशिया कप की रेस में 19 खिलाड़ी शामिल
आपको बता दें कि एशिया कप की रेस में कुल 19 खिलाड़ी शामिल है, जिनमें से 17 खिलाड़ियों को टीम इंडिया चुनेगी. भारतीय टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज की जगह फिक्स मानी जा रही है. लेकिन इस वक्त टीम में जगह बनाने की रेस में सबसे आगे जसप्रीत बुमराह हैं. आर अश्विन की भी टीम इंडिया में वापसी को लेकर कयासे लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Kite Flying Law: क्या पतंग उड़ाने पर हो सकती है जेल? जानिए क्या है नियम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This