Akshara Singh बच्चों के साथ शिव कीर्तन करते आईं नजर, फैंस बोले, ये अंदाज बिल्कुल अलग

Akshara Singh Viral Video: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी अदाओं को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. वो अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. अक्षरा का हाल ही में एक गाना रिलीज किया गया था जिसे लोगों का काफी प्यार मिला. एक्ट्रेस का नया ‘शिव कीर्तन’ गाना काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

इस बीच वो सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़े वीडियो शेयर रही हैं. आज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो उनके फैंस का दिल जीत रहा है. अभिनेत्री इस वीडियो में छोट- छोटे बच्चों के साथ अपने नए शिव भजन गाने पर झूमते नजर आ रही हैं, साथ में नन्हें मुन्हें बच्चे भी इस भजन पर झूम रहे हैं. इस वीडियो को अक्षरा ने कुछ देर पहले ही शेयर किया है. फैंस इस सोशल मीडिया के पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

अक्षरा सिंह हर एक छोटी अपडेट अपने फैंस को देती हैं. इस बीच उन्होंने ये वीडियो साझा किया है. एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. इस बीच वो एक स्कूल में पहुंची जहां पर उन्होंने बच्चों के साथ मस्ती की और गाने पर डांस भी किया.

यह भी पढ़ें-

Latest News

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन-बॉलिंग कोच बने अमित मिश्रा, फ्रेंचाइजी में एक नई भूमिका के साथ लौटे पूर्व लेग-स्पिनर

New Delhi: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए भारत के पूर्व लेग-स्पिनर अमित मिश्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version