Bhojpuri: सावन में पवन सिंह साली के लिए नहीं लाए चूड़ी, नाराज आस्था सिंह ने मांगी ‘चूड़ी हरी हरी’

Must Read

Bhojpuri Sawan Geet: सावन के महीने में भोजपुरी गानों की धूम है. प्रतिदिन नए सावन गीत रिलीज किए जा रहे हैं. लगभग सभी भोजपुरी कलाकारों के गीत अभी तक रिलीज किए जा चुके हैं. इस बार सावन दो महीनो का है. ऐसे सावन के महीने के बीच में भी गाने रिलीज किये जा रहे हैं. इस बीच पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह का दूसका गाना आज सुबह ही जारी किया है. गाने के बोल ‘चुड़ी हरी हरी’ है. इस गाने में पवन के साथ आस्था सिंह नजर आ रही है. गाने काफी शानदार तरीके से पेश किया गया है. इस वीडियो सांग को उषा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है जिसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Song 2023: माही श्रीवास्तव ने सिरफिरे आशिकों को दी चेतावनी, बोलीं- ‘छाती छेद कर दिही’

पवन सिंह और शिवानी की आवाज का जादू

सांग चुड़ी हरी हरी को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है. इस गाने के वीडियो में एक्टर और सिंगर पवन सिंह के साथ आस्था सिंह नजर आ रही हैं. दोनों कलाकारों ने इस वीडियो में शानदार अभिनय किया है. भजन पर आस्था सिंह का डांस देखने योग्य है. वहीं, पवन और आस्था सिंह ने इस गाने के वीडियो में जीजा और साली का रोल निभाया है. वीडियो सांग में देखा जा सकता है कि आस्था सिंह पवन सिंह से नाराज हैं, इसके पीछे की वजह को वो शिकायत के रूप में जीजा से कहती है. उनकी शिकायत है कि बोल बम से वापस आते समय पवन सिंह ने उनके लिए हरी हरी चुड़िया नहीं लाई.

गाने की टीम दमदार

पवन सिंह का गाना चुड़ी हरी हरी आज ही रिलीज किया गया है. जिसको खुद पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने को चड़ी हरी हरी के बैनर तले रिलीज किया गया है. इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. वहीं, संगीत की बात करें तो प्रियांशु सिंह ने दिया है. इस गाने में आस्था सिंह ने पवन के साथ अभिनय किया है. इस वीडियो सांग को उषा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इस गाने आज यानी 14 जुलाई 2023 को रिलीज किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 1,205,628 व्यू मिल चुके हैं.

Latest News

हवा में खुला दरवाजा, भारतीय एयर एम्बुलेंस की बांग्लादेश में इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज की मौत

Air Ambulance Emergency Landing: अगरतला से कोलकाता जा रही एक भारतीय एयर एम्बुलेंस में अचानक हवा में तकनीकी खराबी...

More Articles Like This