Bulandshahr Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, 4 की मौत, 10 घायल

Bulandshahr Accident CCTV Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में एक्सीडेंट का मामला सामने आया है. बुलंदशहर (Bulandshahr Accident) में तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए और 4 लोगों की मौत हो गई. ये मामला कोतवाली देहात इलाके के अडोली मोड़ पर भीषण हादसा हो गया. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आकर 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. आपको बता दें कि वीडियों में तेज रफ्तार ट्रक और रोडवेज बस को जोरदार टक्कर साफ नजर आ रही है.

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई तेजी, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This

Exit mobile version