इस गांव में तेजी से फैल चिकन पॉक्स का संक्रमण, तीन बच्चों की मौत; स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

ललित कुमार: (Chickenpox Virus Infection in Hamirpur) हमीरपुर जिले में चिकन पॉक्स की बीमारी स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में फैल रही है, स्वास्थ्य विभाग चिकन पॉक्स से मुकाबला करने के लिए पूरी तरीके से तैयार है, लेकिन चिकन पॉक्स अपना पैर पसारता नजर आ रहा है.

बता दें कि चिकन पॉक्स बीमारी से यहां 20 दिनों के अंदर लगभग 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई और गांव में करीब 1 दर्जन से अधिक बच्चे इससे पीड़ित हैं. कई बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. जिनको झांसी भी रेफर किया गया है…..

दरअसल, हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैथी बदनपुरा गांव में चिकन पॉक्स की बीमारी फैली हुई है, जिससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है. चिकन पॉक्स से 20 दिनों के अंदर तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि गांव में अभी भी करीब एक दर्जन बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं.

शुक्रवार की सुबह एक बच्चे की हालत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है. वहीं हमीरपुर मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर जांच पड़ताल की है. साथ ही इस चिकन पॉक्स बीमारी से बचाव के उपाय भी बताएं.

ये भी पढ़ेंः

चुनावी रंजिश में पूर्व और वर्तमान प्रधान के परिजनों के बीच ताबड़तोड फायरिंग, 1 की मौत 4 घायल

UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version