Bollywood के इस विलेन ने किए 300 से अधिक रेप सीन्स, गुस्से में मां ने कहा-‘निकल जा मेरे घर से’

Ranjeet Life Facts: अभिनेता हो या कोई विलेन, अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिल और दिमाग में अपनी जगह बनाते हैं. ऐसा ही एक नाम एक्टर रंजीत (Ranjeet) का है. रंजीत फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित खलनायकों में से एक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रंजीत ने अपने करियर में लगभग 500 फिल्मों में काम किया. इसमें 300 फिल्में ऐसी थीं, जिसमें रंजीत को रेप सीन करते दिखाया गया था. अपनी एक्टिंग से रंजीत इस कदर पॉपुलर हुए कि लड़कियां उन्हें असल जिंदगी में बुरा आदमी समझने लगीं थीं. रेप सीन करने से उनकी इमेज लड़कियों के बीच बहुत खराब हो गई थी. आइए हम आपको बताते हैं रंजीत की लाइफ से जुड़ा रियल और मजेदार किस्सा.

यह भी पढ़ें- Video: टॉपलेस होकर सोफिया अंसारी ने बनाई वीडियो, फैंस की धड़कने हुई तेज

रंजीत की फिल्म देख घर में मच गई थी चीख पुकार
आपको बता दें कि ये किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान खुद रंजीत ने सुनाया था. हुआ कुछ ऐसा की एक बार खलनायक रंजीत अपने पूरे परिवार को फिल्म दिखाने ले गए थे. उन्होंने बताया कि उस फिल्म में भी उनका रेप सीन था. पूरे परिवार ने फिल्म देखी. फिल्म देखकर जब फैमिली घर पहुंची, तो खूब हंगामा हुआ. उनकी मां ने तो उन्हें घर से निकल जाने तक का फरमान सुना दिया. रंजीत की मां ने कहा, ‘लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करना, उनके कपड़े फाड़ना और उनका रेप करना, क्या यही तुम्हारा काम है. निकल जाओ मेरे घर से’.

इंटरव्यू के दौरान रंजीत ने बताया कि जनता ही नहीं उनके घरवालों को भी ये समझाने में काफी समय लगा कि ऐसे गलत काम असल में नहीं करते, बल्कि ये तो शूटिंग का हिस्सा है.

जब रंजीत के साथ रेप सीन देने में घबरा गईं थीं माधुरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार रंजीत को माधुरी के साथ रेप का सीन शूट करना था. कहते हैं कि माधुरी इस सीन के लिए तैयार नहीं हो रहीं थीं. शूट के दौरान वो बहुत घबराई हुईं थीं. हालांकि, बाद में माधुरी इस सीन के लिए मान गईं. एक्ट्रेस ने बाद में ये माना कि उन्हें ऐसा लगा ही नहीं कि रंजीत ने उन्हें टच भी किया हो.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version