तिरुपति-तिरुवनंतपुरम ट्रेन हुई बेपटरी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

केरलः अपने आखिरी पड़ाव तिरुपति रेलवे स्टेशन पर तिरुपति-तिरुवनंतपुरम ट्रेन बेपटरी हो गई. घटना के दौरान पटरी से उतरे कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था. ऐसे में किसी के घायल और हताहत होने की खबर नहीं है.

बालासोर रेल हादसे को हुए अभी दो महीने भी नहीं बीते कि अब केरल से एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने की खबर आ रही है. दरअसल, तिरुपति-तिरुवनंतपुरम ट्रेन अपने आखिरी पड़ाव तिरुपति रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई. इस दुर्घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है.

जान-माल का नुकसान नहीं
तिरुपति-तिरुवनंतपुरम ट्रेन के डिरेल से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन संयोग अच्छा था कि पटरी से उतरे कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था. ऐसे में किसी के घायल और हताहत होने की खबर नहीं है. इस घटना के चलते कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं. फिलहाल, प्रशासन पटरी से डिरेल हुए कोच को हटाने का प्रयास कर रहा है.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version