अन्नू कपूर को गोपालदास नीरज सम्मान-2023, भारत एक्सप्रेस के MD उपेंद्र राय ने किया सम्मानित

Kavyanjali Samman Ceremony: महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार को काव्यांज्जलि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दिल्ली हाई कोर्ट के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. वहीं ट्रस्ट के संरक्षक और भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस समारोह में अभिनेता अन्नू कपूर और राजपाल यादव समेत कई दिग्गज हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल हुईं.

काव्यांज्जलि सम्मान समारोह के दौरान अन्नू कपूर को गोपालदास नीरज पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया. दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर को भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. साथ ही उन्होंने पुरस्कार स्वरूप अन्नू कपूर को एक लाख रु की राशि भी भेंट की. इस सम्मान समारोह में अभिनेता राजपाल यादव को भी शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियां भी प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मौजूद रहीं.

गीत-गजलों के राजकुमार के नाम से मशहूर गोपालदास नीरज की आज पुण्यतिथि है. बॉलीवुड को कई सदाबहार गाने देने वाले दिग्गज गीतकार गोपालदास नीरज आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन काव्य मंच, साहित्य जगत और फिल्म जगत में उनके काम ने उन्हें अमर कर दिया है. 19 जुलाई वर्ष 2018 को गोपालदास नीरज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

गोपालदास ‘नीरज’ का जन्म 4 जनवरी 1925 को इटावा जिले के ब्लॉक महेवा के निकट पुरावली गांव में हुआ था. वे पहले व्यक्ति थे जिन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भारत सरकार ने दो-दो बार सम्मानित किया. पहली बार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया जबकि उसके बाद पद्म भूषण सम्मान ने नवाजा गया. वहीं फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिये उन्हें लगातार तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version