Friendship Day 2026: देशभर में आज मनाया जा रहा फ्रेंडशिप डे, जानिए कैसे हुई शुरुआत

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Friendship Day 2026: दोस्ती का रिश्ता अनमोल होता है. ये रिश्ता भले खून का ना हो लेकिन इस रिश्ते को किसी पवित्र रिश्ते से कम नहीं माना जा सकता है. हर साल भारत के साथ विश्व के तमाम देशों में मित्रता दिवस मनाया जाता है. ये खास दिन दोस्ती को सेलिब्रेट करने का होता है. इस विशेष दिन पर दोस्त एक दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड गिफ्ट करते हैं और बॉन्डिंग को सेलिब्रेट करते हैं. मित्रता का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होता है. ये रिश्ता दिल का होता है. प्रत्येक साल सेलिब्रेट किए जाने वाला ये दिन आज मनाया जा रहा है.

आज मित्रता का पवित्र दिन Friendship Day 2026

देश में हर साल दो प्रकार के फ्रेंडशिप डे मनाए जाते हैं. एक राष्ट्रीय और दूसरा अन्तर्राष्ट्रीय. अन्तर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे 30 जुलाई को मनाया जाता है. हालांकि, भारत में अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस यानी फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. आज ये त्यौहार मनाया जा रहा है. देश भर में तमाम लोग अपने मित्रों को इस विशेष दिन की बधाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी अपने बेटों संग देंगे प्रस्तुति, काफी उत्साहित हैं मशहूर गायक

Friendship Day 2026 की कहानी

दरअसल, फ्रेंडशिप डे को लेकर एक कहानी बताई जाती है. इस कहानी के अनुसार अमेरिका में 1935 में अगस्त के पहले रविवार के दिन एक शख्स की हत्या हो गई थी. जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी उसके मित्र को जैसे ही जानकारी मिली उसने भी आत्महत्या कर ली. इस हादसे के बाद अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के तौर पर मानाने का चलन शुरू किया. इसके बाद से भारत के साथ कुछ दक्षिण एशियाई देश फ्रेंडशिप डे मनाने लगे.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: आज सितारे किसके पक्ष में हैं और किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें अपना राशिफल

Latest News

PoK में ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, दिग्गज पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 की मौत, चार शव बरामद, अभियान जारी

Islamabad: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान में स्थित दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी 'ब्रॉड पीक'...

More Articles Like This

Exit mobile version