क्या आपको ‘गदर 2’ में नजर आए 2001 वाली ‘गदर’ के विलेन, दिवंगत अमरीश पुरी?

Gadar 2: 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने लोगों को एक बार फिर से अपना दीवाना बना दिया है. इस फिल्म ने पहले दिन ही 40 करोड़, दूसरे दिन लगभग 43 करोड़ और तीसरे दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इस साल एक नया रिकॉर्ड बना लिया है.

गदर के 22 साल
3 दिनों में ही इस फिल्म ने 130 करोड़ के ऊपर की कमाई कर ली है. 22 साल बाद इस फिल्म ने एक बार फिर से धूम मचा दी है. सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने गदर के बाद गदर 2 में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया है. आपको बता दें फिल्म के मेन लीड कास्ट में कुछ खास बदलाव नहीं किए गए हैं.

खली अशरफ अली की कमी
गदर 2 में आप अगर कुछ मिस करते हैं तो वो हैं अशरफ अली. दरअसल, गदर के मेन विलन अशरफ अली बने अमरीश पुरी अब हमारे बीच नहीं रहे. इसलिए गदर 2 में अशरफ अली की कमी को पूरा करने के लिए एक ट्विस्ट के साथ मनीष वाधवा ने विलेन का रोल अदा किया है.

क्रिएट किए गए अशरफ अली
फिल्म में जो ट्विस्ट है वो ये है कि फिल्म के मेकर्स ने अशरफ अली को टेक्नोलॉजी की मदद से क्रिएट करके दिखाया है. असल में कंप्यूटर जेनरेटेड इमेज की मदद से अमरीश पुरी को क्रिएट किया गया है. इससे पहले भी कई फिल्मों में दिवगंत एक्टर के किरदार को दिखाने के लिए कंप्यूटर जेनरेटेड इमेज का सहारा लिया गया है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version