Eid-al-Adha 2026 Wishes: इन खूबसूरत विशेज के जरिए अपने करीबियों को दें बकरीद की मुबारकबाद

Eid-al-Adha 2026 Wishes: 28 मई को दुनिया भर में ‘बकरीद’ (Eid-Ul-Adha 2026) मनाया जाएगा. इस्लाम धर्म की मानें तो इस पर्व की तारीख धुल हिज्जा महीने के चांद दिखाई देने पर तय होती है. इस पर्व का इतिहास हजारों साल पुराना है. मान्यता है कि इस पर्व को मनाने की शुरुआत पैगंबर हजरत इब्राहिम के काल से हुई थी. कुरान के मुताबिक, पैगंबर हजरत इब्राहिम (Hazrat Ibrahim) ने अपना जीवन खुदा को समर्पित कर दिया था. वह दिन में पांच बार नवाज अदा करने के साथ अल्लाह की इबादत करते थे.

सबसे कीमती चीज की कुर्बानी मांगी

हजरत साहब की परीक्षा लेने के लिए अल्लाह ने उनकी सबसे कीमती चीज की कुर्बानी मांगी. उस समय हजरत साहब के पास उनके लिए सबसे कीमती उनका बेटा था, जो उन्हें कई सालों की मन्नत के बाद नसीब हुआ था. लेकिन, उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया. उन्होंने अपने आंखो पर पट्टी बांधकर बेटे को कुर्बान कर दिया. लेकिन, जब उन्होंने अपनी आंखो से पट्टी हटाया, तो उनका बेटा उनके सामने सही सलामत खड़ा था. अल्लाह की रहमत से उनके बेटे को एक खरोंच तक नहीं आई थी. इस दिन से प्रत्येक वर्ष धुल हिज्जा माह के 10वें दिन बकरीद का त्योहार मनाया जाता है.

करीबियों को दें बकरीद की मुबारकबाद Eid-al-Adha 2026 Wishes

इस खास मौके पर हम आपके लिए शानदार विशेज, कोट्स, शायरी, फोटोज, एसएमएस लेकर आए हैं. जो लोग इस बकरीद अपनी फैमिली और दोस्तों से दूर हैं, उन्हें वॉलपेपर, व्हाअट्सएप स्टेटस और फेसबुक के जरिए शुभकामनाएं संदेश भेजकर स्पेशल फिल करवा सकते हैं.

  • जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
    आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो.
  • तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाएं,
    हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
    आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए.
  • समंदर को उसका किनारा मुबारक़
    चांद को सितारा मुबारक़
    फूलों को उसकी खुशबू मुबारक
    दिल को उसका दिलदार मुबारक़
    आपको और आपके परिवार को बकरीद मुबारक।
  • सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
    दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
    चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
    आपको मुबारक हो बकरीद
  • रात का नया चांद मुबारक,
    चांद की चांदनी मुबारक,
    फलक को सितारे मुबारक,
    सितारों को बुलंदी मुबारक,
    और आप सभी को बकरीद मुबारक


ये भी पढ़ें- Padmini Ekadashi: पद्मिनी एकादशी पर कर लें ये खास उपाय, सभी पापों से मिलती है मुक्ति

More Articles Like This

Exit mobile version