Chandrayaan 3: देश के हर कोने में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिग के लिए हो रही प्रार्थना, जानिए अब तक की डिटेल

Must Read

Mission Moon: चंद्रयान 3 के सफल लैंडिग में मात्र कुछ घंटों का ही वक्त बचा हैं. ऐसे में देश भर में इसके सफल लैंडिंग के लिए प्रर्थनाओं का दौर जारी है. देश मे विभिन्न जगहों से इसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं. हस्तियों से लेकर आम जनता तक इस अभियान की सफलता के लिए दुआ प्रार्थना कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग के लिए शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा, “मैं अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं और प्रार्थना करता हूं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करे. पूरा देश इंतज़ार कर रहा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है…मैं वैज्ञानिकों को प्रणाम करता हूं.”

महाराष्ट्र में चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए पुणे के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की. साथ ही महाराष्ट्र में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए NCP कार्यकर्ताओं ने गणेश मंदिर टेकड़ी में हवन किया.

उत्तर प्रदेश में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मुरादाबाद में छात्रों ने अपने चेहरे रंगे और पोस्टर प्रदर्शित किए. आपको बता दें कि आज पहली बार उत्तर प्रदेश के सभी बेसिक स्कूल शाम को खुलेंगे और चंद्रयान 3 की लैंडिंग की प्रक्रिया लाइव दिखाई जाएगी.

उत्तराखंड में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून द्वारा आज हरिद्वार में विशेष गंगा पूजन किया गया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This