Monsoon Update: एनसीआर समेत देश के इन हिस्सों में 8 जुलाई तक भारी बारिश का रेड अलर्ट

Monsoon Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ताजा अनुमान के अनुसार नई दिल्ली में बुधवार को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. आईएमडी ने पुर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि दिल्ली के साथ अन्य आस पास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. आज सुबह से मौसम सुहाना है.

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अगले चार दिन तक बारिश हो सकती है. इसी के साथ राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होगी. आगामी 5 से 8 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. वहीं इस बारिश से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. इन चार दिनों में न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री रहेगा.

यह भी पढ़ें- UP Politics: NDA में शामिल होंगे OP Rajbhar, जानिए कहां फंस रहा पेंच?

यूपी में भी बारिश की अलर्ट

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की. मानसून पूरे प्रदेश में एक साथ सक्रिय है. जिस वजह प्रदेश के सभी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और मध्य यूपी के करीब 40 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. पिछले कुछ दिनों में पूर्वी यूपी में अकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: IMD की चेतावनी, देश के इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

बिहार में झमाझम बारिश से राहत

बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है. बिहार के सभी जिलों में भारी बारिश हो रही है. राजधानी पटना में मौसम सुहाना है. पूरे बिहार में पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग का कहना है आने वाले 8 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. इसी के साथ कई स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना है.

Latest News

पहले 100% टैरिफ से बचाया, अब ‘दोस्तों’ से कराएंगे पंचायत, जानिए क्या है यूक्रेन वॉर पर पुतिन की रणनीति

Donald Trump Vladimir Putin meeting: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से साथ 4.5 सालों से चल रही जंग...

More Articles Like This

Exit mobile version