नितिन देसाई की अंतिम विदाई में पहुंचे सीएम शिंदे और एक्टर आमिर खान, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Nitin Desai Death: हिन्दी फिल्मों के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार को अपने जीवन से तंग आकर खुदकुशी कर ली. सुबह करीब 3.30 बजे कर्जत स्थित ND स्टूडियो में नितिन ने फांसी लगा ली थी, जिसके बाद उन्हें जेजे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया. ND स्टूडियो में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ बॉलीवुड एक्टर आमीर खान भी पहुंचे. कुछ ही समय बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार का लिए ले जाया जाएगा.

आपको बता दें कि नितिन देसाई के फोन से एक ऑडियो क्लिप मिली है जिसमें बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर का नाम, मेंटल हरासमेंट की बात सामने आ रही है. डिप्टी CM अजित पवार ने कहा कि,”नितिन देसाई आत्महत्या मामले की जांच की जाएगी पुलिस इस कंपनी के CEO और अफसरों से पूछताछ करेगी.” फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सुसाइड बताई गई है. आपको बता दें देसाई 250 करोड़ रुपए लोन के कर्ज में भी डूबे थे.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version