सुष्मिता की किन्नर वाली एक्टिंग के फैन हुए दर्शक, फिल्म ‘ताली’ देख हॉल में गूंज रही ताली

Must Read

Tali On OTT: इस साल अगस्त के पहले हफ्ते से ही हिंदी सिनेमा की 4 फिल्में रीलीज हो चुकी हैं और कुछ रिलीज होने जा रही है. एक तरफ जहां सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रिकॉर्ड बना रही है. वही, अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. वहीं अब इस होड़ में सुष्मिता सेन भी शामिल हो गईं हैं. 15 अगस्त को सुष्मिता सेन की फिल्म ताली भी OTT पर रिलीज हो चुकी है. अगर फिल्मों की बात करें तो सुष्मिता इसके पहले 2005 में आई फिल्म ‘मैने प्यार क्यों किया’ में नजर आईं थी.

गणेश से गौरी बनीं सुष्मिता
सुष्मिता के फैंस लंबे समय बाद उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. आपको बता दें फिल्म 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है. सोशल वर्कर ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की कहानी बयां करती इस फिल्म में सुष्मिता ने गणेश से गौरी बने ट्रांसजेंडर सोशल वर्कर का किरदार अदा किया है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे ट्रांसजेंडर गौरी सावंत सोशल वर्कर बनीं और कैसे समाज में ट्रांसजेंडर्स को सम्मान दिलाने के लिए लड़ीं.

‘ऐसे लोगों के बीच में जीना दैट इज स्कैरी- सुष्मिता’
इस फिल्म में सुष्मिता की एक्टिंग के साथ साथ उनके लुक्स की भी खुब चर्चा है रही है. फिल्म में सुष्मिता आंखों में सुरमा, बालों में गजरा, और माथे पर लाल बिंदी लगाए लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं. इस फिल्म के डायलॉग्स भी काफी शानदार लिखे गए हैं. फिल्म का एक डायलॉग खास पसंद किया जा रहा है, इसमें एक जगह गौरी बनी सुष्मिता कहतीं हैं, “जिस देश में कुत्तों चकल का सेंसेस होता है पर ट्रांसजेंडर्स का नहीं. ऐसे लोगों के बीच में जीना दैट इज स्कैरी.”

यह भी पढ़ें-

फिटनेस के लिए पॉपुलर शिल्पा शेट्टी तिरंगा फहराने में हुईं अनफिट, जमकर हो रहीं ट्रोल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This