फिटनेस के लिए पॉपुलर शिल्पा शेट्टी तिरंगा फहराने में हुईं अनफिट, जमकर हो रहीं ट्रोल

Must Read

Shilpa Shetty Trolling: मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर में जगह जगह तिरंगा फहराया गया. हर घर तिरंगा अभियान में पूरे देश ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इसी बीच बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी भी पूरे परिवार के साथ देश भक्ति में डूबी नजर आईं. आपको बता दें शिल्पा देश भक्ति में इतना डूब गईं, कि वो तिरंगे को सम्मान देना ही भूल गईं, जिस वजह से शिल्पा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. हम सभी के लिए तिरंगा हमारी आन बान और शान है. इसका सम्मान करना हर भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी और कर्तव्य है.

अपने ही फैंस से ट्रोल हुईं शिल्पा
आपको बता दें कि कल यानी 15 अगस्त को फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में शिल्पा अपने पूरे परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराती हुई नजर आ रही हैं. लेकिन इन सब के बीच शिल्पा ने एक ऐसी भूल कर दी जिसकी वजह से शिल्पा को उनके ही फैंस ने ट्रोल करना शुरु कर दिया. दरअसल, इस वायरल वीडियो में शिल्पा के साथ मौजूद सभी लोग तिरंगा फहराते वक्त जूते पहने हुए दिख रहे हैं. इस कारण से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने शिल्पा को ट्रोल करते हुए लिखा कि जब आप तिरंगा फहराते हैं तो मेरा मानना है कि आपको झंडे की रस्सी अपने फुटवियर उतारकर ही थामना चाहिए.

शिल्पा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
फिटनेस क्वीन शिल्पा का नाम भी ट्रोलर्स को करारा जवाब देने वाली अभिनेत्रीयों की लिस्ट में शुमार है. शिल्पा ट्रोल होने पर चुप रहने वाली कहां हैं, शिल्पा ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है. ट्रोलर्स को जवाब देते हुए शिल्पा ने गूगल सर्च स्क्रिनसॉट कर उसे ही इंस्टाग्राम स्टोरीज कर लिखा, “क्या जूते पहनकर झंडा फहरा सकते हैं? इसके जवाब में लिखा था, इंडिया में फ्लैग कोड के मुताबिक जूते पहनकर तिरंगा फहराने पर कोई मनाही नहीं है. अपने फैक्ट्स चेक करके आइए और दफा हो जाइए. इस दिन नफरत और निगेटिविटी मत फैलाइए.” इसके बाद शिल्पा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मुझे तिरंगा फहराने के रूल्स पता हैं, तिरंगे और मेरे देश के प्रति मेरे सम्मान पर कोई सवाल ही नहीं है, मैं गर्व से भारतीय हूं.” बता दें कि शिल्पा के इस पोस्ट की तारीफ भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This