सावधान! लगातार हाई बीपी की समस्या हो सकती है जानलेवा, ऐसे करें बचाव

High Blood Pressure: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को कई प्रकार की समस्या से जूझना पड़ रहा है. इन दिनों हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. अगर समय पर इस बीमारी का उपचार न कराया जाए तो ये जानलेवा साबित हो सकती है. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को खान पान के साथ अपने शरीर का विशेष ध्यान देना चाहिए. अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहें हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज इस ऑर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं वो उपाय जिससे आप खुद का बचाव कर सकते हैं.

हाई बीपी का बड़ा कारण
अगर हम आज के युग की बात करें तो लोग जिंदगी की भाग दौड़ से तनाव ग्रस्त रहते हैं. बीपी की समस्या काफी कॉमन हो गई है, यह बीमारी अब बड़ों से लेकर बच्चों को भी होने लगी है. आम जिंदगी के सामान्य स्ट्रेस के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाले हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं. इसके अलावा ज्यादा मात्रा में शराब या सिगरेट के सेवन से भी आपको हाइपरटेंशन हो सकती है. अगर किसी का ब्लड प्रेशर लेवल हमेशा हाई रहता है तो हार्ट अटैक के चांस बढ़ जाते हैं.

हाई बीपी से खतरनाक बीमारियां
अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर हाई होता है तो वह सीधे किडनी पर असर करता है, जिसके कारण आपकी किडनी फेल हो सकती है. बीपी के चलते रक्त वाहिकाएं भी प्रभावित होने से ब्रेन में ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली ब्लड वेसल्स में सूजन आ सकती है या उसके फटने से स्ट्रोक की समस्या हो सकती है. हाई ब्लड प्रेशर दिमाग पर भी असर कर सकता है जिससे मेमोरी लॉस होने का खतरा बढ़ जाता है. जब बीपी दिमाग में मौजूद रक्त वाहिकाओं पर असर डालता है तो डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है. अगर यह प्रेशर रक्त वाहिकाओं में बनने लगता है तो रक्त वाहिकाओं का कमजोर हिस्सा प्रेशर नहीं झेल पाता और वे फट जाती हैं जिसे एन्यूरिज्म कहते हैं.

ब्लड प्रेशर से कैसे बचें
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना पूरी तरह से आपके हाथ में है. आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर के बीपी को नियंत्रित कर सकते हैं. आप अपने खाने में नमक का कम से कम उपयेग करें. कोशिश करें कि आप ज्यादा टेंशन न लें. शराब, सिगरेट इत्यादि के सेवन से बचें. अधिक मात्रा में पोटैशियम लें. नियमित रूप से एक्सरसाइज और योगा करें.

यह भी पढ़ें-

Mental Health: कहीं आपको तो नहीं साइकोटिक डिसऑर्डर? अगर ऐसा हो रहा तो हो जाएं सावधान!

Latest News

IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य, डेरिल मिचेल का विस्फोटक अर्धशतक

Wellington: हेनरी स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version