Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat: इस शुभ मुहूर्त में मनाएं रक्षाबंधन, जानिए राखी बांधने और तिलक लगाने का मंत्र

Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat: आज 30 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है. आज 2 शुभ योग बुधादित्य और सुकर्मा में रक्षाबंधन पड़ा है. शतभिषा नक्षत्र रात 08:47 बजे से शुरू हो रहा है और सुकर्मा योग रात 09:33 से प्रारंभ हो रहा है. सावन पूर्णिमा ति​थि सुबह 10:58 से लगी है. हालांकि इसके साथ ही भद्रा भी शुरू है. इसी वजह से राखी नहीं बांधी जा रही है

रक्षाबंधन पर भद्रा काल
आज 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर भद्रा काल सुबह सुबह 10:58 am से आज रात 09:01 pm तक है. भद्रा की पूंछ 05:30 pm से 06:31 pm तक और भद्रा मुख 06:31 pm से 08:11 pm तक है.

रक्षाबंधन 2023 राखी बांधने का मुहूर्त और पूजा समय
आज राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात 09:01 पी एम के बाद से पूरी रात तक है. जो लोग रक्षाबंधन पर पूजा करते हैं, उसके लिए शुभ समय सुबह 10:58 बजे से है. इस समय से आप पूरे दिन श्रावणी उपाकर्म या अन्य पूजा पाठ भी कर सकते हैं.

रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय बहन ये मंत्र अवश्य पढ़ें-
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि ,रक्षे माचल माचल:।।

राखी बांधते समय तिलक लगाने का मंत्र
केशवानन्न्त गोविन्द बाराह पुरुषोत्तम।
पुण्यं यशस्यमायुष्यं तिलकं मे प्रसीदतु।।
कान्ति लक्ष्मीं धृतिं सौख्यं सौभाग्यमतुलं बलम्।
ददातु चन्दनं नित्यं सततं धारयाम्यहम्।।

ये भी पढ़ेंः Rakshabandhan Gift: रक्षाबंधन पर बहन को दें ये खास तोहफा, कभी नहीं होगी धन की कमी

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version