Maharashtra News: संजय राउत दे रहे थे पत्रकारों के सवालों का जवाब, तभी कुर्सी के पास पहुंचे नागराज

Sanjay Raut: बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के सांसद संजय राउत के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक ठाकरे समूह के सांसद और मूक पत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक संजय राउत भांडुप में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. तभी नागराज वहां पहुंच गए. दरअसल, जब राउत बोल रहे थे, तभी उनकी कुर्सी से थोड़ी दूर पर ही सांप को देखा गया.

यह भी पढ़ें- मिशन निरामया के कार्यक्रम में बोले CM Yogi, कभी मऊ में था माफिया का आतंक, अब मेडिकल कॉलेज बन रहा

कुर्सी के पास पहुंचे नागराज

आपको बता दें कि संजय राउत हमेशा की तरह पत्रकारों के सवालों का बेबाकी से जवाब दे रहे थे. तभी अचानक सांप उनके पास आ गया. जैसे ही सांप के होने की जानकारी मिली, तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सपेरे को सांप के होने की जानकारी दी गई. इसके बाद सपेरा बुलाकर सांप को पकड़वाया गया.

जल्द पेश करेंगे सबूत

इसके बाद सांसद संजय राऊत ने भी कुछ देर पहले की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को दोहराया. संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने राज्य सरकार की तुलना दाऊद इब्राहिम के गिरोह से करते हुए कहा कि राज्य सरकार दाऊद इब्राहिम के गिरोह की तरह काम कर रही है. राउत ने चुनाव से पहले कैदियों को बाहर निकालकर साजिश रचने का आरोप भी लगाया. मीडिया से उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही आपके सामने जानकारी और सबूत भी पेश करूंगा.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version