Viral Video: एक हाथ में कलेजे का टुकड़ा, दूसरे में हैंडल, ई-रिक्शा चलाती मां का वीडियो देख छलक जाएंगी आंखें

Must Read

Viral Video: सोशल मीडिया आपको मां की बहुत सी ऐसी कहानियां देखने को मिल जाएंगी, जो अपने बच्चे का भरण-पोषण करने के लिए कई मुश्किलों का सामना करती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर ममता से जुड़ा कुछ इसी तरह का वीडियो वारयल हो रहा है. इस वीडियो को देख आपकी आंखें छलक जाएंगी और आप इस मां की ममता को सलाम करने के लिए विवश हो जाएंगे.

हम जिस मां की बात कर रहे हैं, वह मां अपने बच्चे के पालन-पोषण के लिए ई-रिक्शा चलाती है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इस बहादुर मां की प्रशंसा करने से अपने आपको नहीं रोक पाएंगे.

इस मां का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने ई-रिक्शा में बैठ सवारियों से बातचीत कर रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला की गोद में एक मासूम बच्चा है. इसके बाद ई-रिक्शा में सवारियों को बैठाकर महिला चली जाती है और अपनी गोद में बच्चे को सावधानी से बैठाकर रखती है. इस वीडियो को ट्विटर पर @khamosh_kalam नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन लिखा है, हालातों की जलती धूप में वो हवा सर्द बन जाती है…वो नाजुक सी दिखने वाली “मां” औलाद के लिए “मर्द” बन जाती है..!!!!

इस वीडियो पर यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसके साथ ही लोग इस बहादुर महिला को सलाम कर रहे हैं. इंसानियत का परिचय देते हुए कई लोगों ने मदद करने के लिए महिला का पता पूछा है. कई लोगों ने महिला की साहस और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This