वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को कैप्टन कूल की जरुरत! क्या धोनी संन्यास छोड़ करेंगे वापसी?

World Cup 2023: विश्वकप 2023 शुरु होने में दो महीने से भी कम का समय बाकी रह गया है. विश्वकप 2023 में भाग लेने वाली सभी टीमें अपने अपने प्लेइंग 11 टीमों की घोषणा कर चुकी हैं. विश्वकप 2023 की लगभग सभी तैयारी हो चुकी है, लेकिन अभी भी विश्वकप 2023 का मेजबान भारत अपने प्लेइंग 15 चुनने में परेशान नजर आ रहा है.

कौन होगा भारत का मुख्य विकेटकीपर
भारतीय चयनकर्ताओं को वनडे वर्ल्ड कप टीम सेलेक्शन में काफी मुश्किल हो रही है. एक तरफ नंबर-4 की समस्या नहीं हल हो पा रही तो वहीं, दूसरी तरफ वर्ल्ड कप में मुख्य विकेटकीपर कौन होगा इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है. इस स्थिति को देखते हुए भारतीय फैंस माही को फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापस आने की डिमांड कर रहे हैं.

क्या धोनी तोड़ेंगे अपने फैंस का दिल
आपको बता दें कि 2019 के वनडे वर्ल्ड कप खेलने के बाद धोनी ने 2020 अगस्त महीने में सन्यास की घोषणा कर दी थी. धोनी ने 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में सिर्फ 2 अर्धशतकीय पारी खेली थी, जिसके बाद माही सिर्फ आईपीएल में ही खेलते दिखे हैं. अब देखना ये है कि क्या धोनी फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे या अपने फैंस को निराश करेंगे. बता दें इससे पहले भी 5 दिग्गज खिलाड़ियों ने सन्यास के बाद टीम में वापसी की थी.

कौन होगा विकेट कीपिंग का प्रबल दावेदार
भारतीय टीम में विकेट कीपिंग के दो प्रबल दावेदार ऋषभ पंत और लोकेश राहुल हैं, लेकिन जहां ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद टीम में अगले साल तक वापसी करने की उम्मीद है. वहीं, लोकेश राहुल की फिटनेस पर भी संशय बना हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक चयनकर्ताओं की नजरें ईशान किशन पर टीकी हुईं हैं और ईशान किशन भी इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे पर ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर ईशान ने तीनों ही मैचों में शानदार अर्धशतक जड़े थे. अब टीम में किसको जगह मिलती है ये देखना काफी दिलचस्प होगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version