ईरान ने अमेरिका के सामने रखी सात शर्तें, मोहस‍िन रेजाई बोले- बातचीत शुरू करने से पहले इसे मानना अनिवार्य

Must Read

Tehran: ईरान के सुरक्षा परिषद सचिव मोहसिन रेजाई अमेरिका के सामने सात शर्तें रखी हैं. उनका कहना है क‍ि अमेरिका को ईरान के साथ क‍िसी भी तरह की बातचीत शुरू करने से पहले इन शर्तों को मानना अन‍िवार्य है. मोहस‍िन रेजाई ने अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट करते हुए ल‍िखा क‍ि ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत शुरू करने के लिए सात शर्तें रखी हैं.

शर्तों को मानने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं

तेहरान का संदेश साफ है कि अगर वॉशिंगटन अपने ही पैदा किए हुए मुश्किल हालात से बाहर निकलना चाहता है और इस मामले में और ज्यादा फंसने से बचना चाहता है, तो उसके पास ईरान के अधिकारों और उसकी शर्तों को मानने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है. ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसिन रेजाई ने शनिवार को विदेशी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के मकसद से दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए अपनी शर्तें मध्यस्थों तक पहुंचा दी हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति का आकलन और गणना गलत

रेजाई ने कहा कि ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का आकलन और उनकी गणना गलत थी और यह युद्ध नेतन्याहू ने शुरू करवाया. युद्ध खत्म करने के लिए हमारी शर्तें मानना वॉशिंगटन के हित में है. ट्रंप की धमकियों का कोई नतीजा नहीं निकलेगा. हम निर्णायक युद्ध के लिए तैयार हैं. रेजाई ने कहा क‍ि हमें अमेरिकी सेना की कमजोरियों की जानकारी है और अब हम उसके हवाई हमलों का मुकाबला करने के लिए पहले से कहीं बेहतर तरीके से तैयार हैं. वॉशिंगटन के समझौते से पीछे हटने के बाद हमने यह नतीजा निकाला कि हमें अमेरिका को लेकर अपनी रणनीति बदलने की जरूरत है.

मध्यस्थों के साथ बातचीत जारी

रेजाई ने कहा क‍ि कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों के साथ बातचीत जारी है और हमने दोबारा वार्ता शुरू करने के लिए अपनी शर्तें उन्हें बता दी हैं. हम कतर के मध्यस्थ के संपर्क में हैं. उन्होंने युद्ध रोकने के लिए हमारी शर्तें एक बार फिर वॉशिंगटन को भेजी हैं और अब हमें राष्ट्रपति ट्रंप के जवाब का इंतजार है. हमारी शर्तों में सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना, हमारी फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी करना और समुद्री नाकेबंदी हटाना शामिल है.

इसे भी पढ़ें. Mumbai Accident: मुंबई में हादसे का शिकार हुई हाई स्पीड BMW, तीन लोगों की मौत, चौथा गंभीर

Latest News

गाजीपुर में 26 से 28 सितंबर तक लगेगा वृहद स्वास्थ्य शिविर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शुभारंभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के तहत गाजीपुर शहर के लंका मैदान में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का...

More Articles Like This