दिल्ली बम ब्लास्ट कांड में बड़ा खुलासा, एक नहीं, दो कार से आए थे संदिग्ध! आखिर कहां गई लाल रंग की वो कार, तलाश में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Blast: जांच एजेंसियां दिल्ली बम ब्लास्ट घटना की जांच में जुटी हुई है. इस जांच में सामने आया है कि संदिग्धों के पास I20 के अलावा एक और लाल रंग की कार थी. दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट और बॉर्डर चेकिंग पर लाल eco sports कार की तलाश के लिए अलर्ट किया गया है.

यूपी, हरियाणा पुलिस को भी लाल कार को लेकर अलर्ट भेजा गया है. दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों, पुलिस चौकियों और सीमा चौकियों को लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार की तलाश करने के लिए सतर्क कर दिया गया है.

कार की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस की पांच टीमें

लाल रंग की संदिग्ध कार का नंबर DL10CK0458 है. यह दिल्ली के राजौरी गार्डन के एक पते पर रजिस्टर्ड है. यह कार 22 नवंबर 2017 को खरीदी गई थी. दिल्ली पुलिस को लाल कलर की ECO SPORTS कार की तलाश है. ये कार संदिग्ध आतंकियों की बताई जा रही है. संदिग्ध कार फोर्ड की Eco sports है. दिल्ली पुलिस की पांच टीमें इस संदिग्ध कार की तलाश में जुटी हैं.

मालूम हो बीते सोमवार की देर शाम दिल्ली में लालकिला के पास एक I20 कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ था. इस जबरदस्त ब्लास्ट से दिल्ली दहल उठी थी. इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है और अभी 21 घायल लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This