चीन ने विदेशी पर्वतारोहियों के लिए बंद किए माउंट एवरेस्ट और तिब्बत के रास्ते, जाने क्या है वजह

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Everest Ban: इस साल विदेशी पर्वतारोहियों के लिए माउंट एवरेस्ट के उत्तरी हिस्से सहित तिब्बत की सबसे ऊंची चोटियों (चो ओयु और शिशपंगमा) के रास्ते पूरी तरह चीन ने बंद कर दिए हैं. चीन द्वारा लगाए गए इस प्रतिबंध की वजह से दुनिया भर के पर्वतारोहियों के अभियान और बुकिंग रद करनी पड़ी हैं.

चीन द्वारा यह प्रतिबंध तिब्बत के शिगात्से के पास 52 सेकंड तक चले एक आतिशबाजी की घटना के बाद शुरू हुई जांच और विदेशी पर्वतारोहण अभियानों को परमिट जारी करने में हुई भ्रष्टाचार की जांच के बाद लगाया गया है.

चीन ने इस वर्ष तिब्बत की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों—चो ओयु (8,188 मीटर), शिशपंगमा (8,027 मीटर) और माउंट एवरेस्ट के उत्तरी हिस्से (8,849 मीटर)पर विदेशी पर्वतारोहियों के जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.

चीन के इस फैसले की वजह से नेपाल स्थित पर्वतारोहण ऑपरेटरों को अपनी शरद ऋतु (Autumn Season) की बुकिंग रद करनी पड़ी है. इसके साथ ही दुनिया की 8,000 मीटर से ऊंची सभी 14 चोटियों को फतह करने का लक्ष्य रखने वाले पर्वतारोहियों का इंतजार कम से कम एक और सीजन के लिए बढ़ गया है.

इससे पहले चीन-तिब्बत पर्वतारोहण संघ (CTMA) ने वसंत ऋतु में भी एवरेस्ट के उत्तरी भाग, चो ओयु और शिशपंगमा पर विदेशी टीमों की चढ़ाई पर रोक लगाई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है.

काठमांडू स्थित अभियान आयोजकों के मुताबिक, उन्हें औपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया है कि शरद ऋतु में भी विदेशी टीमों को तिब्बत के रास्तों से चढ़ाई करने की अनुमति नहीं मिलेगी.

इससे पहले चीन ने वसंत ऋतु में भी विदेशी पर्वतारोहियों को एवरेस्ट के लिए कोई परमिट जारी नहीं किया था. इसके परिणामस्वरूप, पर्वतारोहियों ने नेपाल के रास्ते चढ़ाई की और नेपाल की ओर से रिकॉर्ड 1,008 पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट शिखर पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की. हालांकि, इस प्रतिबंध को आगे बढ़ाए जाने को लेकर बीजिंग ने आधिकारिक या सार्वजनिक तौर पर अभी तक कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है.

Latest News

ओपी राजभर बोलेः आजम खां लंबे समय से जेल में हैं, अब तक अखिलेश क्यों नहीं मिले? यह मुलाकात सिर्फ चुनावी जुमला

Om Prakash Rajbhar: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आजम खां से जेल में मुलाकात करने को लेकर कैबिनेट मंत्री...

More Articles Like This

Exit mobile version