रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की संविधान पर चर्चा की शुरुआत, बोले- ‘संविधान को कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लोकसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संविधान पर चर्चा की शुरुआत की. बता दें कि यह चर्चा दो दिन तक चलेगी. संविधान पर चर्चा शुरू करते हुए उन्होंने कहा, ’75 साल पहले संविधान सभा ने संविधान निर्माण का काम पूरा किया था. संविधान सभा ने जो संविधान तैयार किया था, वह केवल कानूनी दस्तावेज नहीं था बल्कि वह जनआकांक्षाओं का प्रतिबिंब था;’ श्रीसिंह ने कहा, हम भारत के लोगों ने 26 नवम्बर 1949 को संविधान को अपनाया था.

उन्होंने संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस सदन और देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा, हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है. संविधान सिर्फ कानून दस्तावेज नहीं, राष्ट्र निर्माण का रास्ता तय करता है. यह लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है.

संविधान को कुछ लोगों ने किया हाईजैक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा “पिछले कुछ वर्षों में देश में ऐसा माहौल बनाया गया कि संविधान एक खास वर्ग के लोगों के लिए है. संविधान निर्माण में बहुत से लोगों की भूमिका को जानबूझकर नकार दिया गया. संविधान स्वाधीनता संग्राम के हवनकुंड से निकला हुआ अमृत है. उन्‍होंने बताया कि कुछ खास लोगों ने संविधान को हाईजैक कर लिया है. एक पार्टी विशेष द्वारा संविधान निर्माण के कार्य को ‘हाईजैक’ करने की कोशिश की गई है. संविधान ने ही प्रजा को नागरिक बनाया, संविधान एक साथ मिलकर काम करने की शक्ति प्रदान करता है.

हमारी सरकार ने संविधान को सच्चे मन से किया स्वीकार

हमारी सरकार ने संविधान को खुले और सच्चे मन से स्वीकार किया है. संविधान की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने फैसले लिए हैं. मुझे गौरव की अनुभूति है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से काम कर रही है.”

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version