Jammu-Kashmir: LG मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को किया रवाना

Must Read

जम्मू-कश्मीर‌‌: शुक्रवार सुबह की जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को यहां भगवती नगर शिविर से झंडी दिखाकर रवाना किया. मालूम हो कि इस जत्थे में करीब 3,400 तीर्थयात्री शामिल हैं.

बहुस्तरीय सुरक्षा के बीच, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कश्मीर के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ. यह गुफा मंदिर दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित है.

अमरनाथ के लिए 62 दिवसीय तीर्थयात्रा शनिवार को कश्मीर से शुरू होगी. इस यात्रा के लिए दो मार्ग हैं. पहला, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो करीब 14 किलोमीटर छोटा, लेकिन बेहद दुर्गम है.

चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं सीआरपीएफ के जवान
अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा का मुकम्मल इंतजाम किए गए है. सीआरपीएफ 160 बटालियन के कमांडेंट हरिओम खरे ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए CRPF ने तैयारी पूरी कर ली है. सीआरपीएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं. यात्रियों के साथ भी जवानों की एक बड़ी टुकड़ी रवाना हुई है. इसके अलावा बाइक दस्ता और ड्रोन से भी यात्रा पर नजर रखी जा रही है.

Latest News

बोलीविया में ‘अल नीनो’ का कहर, राष्ट्रीय आपातकाल घोष‍ित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र

Bolivia: बोलीविया ने 'अल नीनो' के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले...

More Articles Like This