New Delhi: चीन रवाना होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को सख्त चेतावनी दी है. ट्रंप ने साफ कहा कि यदि उसके नेता परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं करते हैं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. ट्रंप ने कहा कि ईरान पूरी तरह हमारे नियंत्रण में है. या तो समझौता होगा या फिर वे पूरी तरह तबाह कर दिए जाएंगे. किसी भी स्थिति में जीत हमारी होगी.
शी से युद्ध और अन्य मुद्दों पर महत्वपूर्ण वार्ता
उधर, ईरानी राजनयिक काजिम गरीबाबादी ने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि अपमान, धमकियों और जोर-जबरदस्ती वाली भाषा से वास्तविक शांति स्थापित नहीं की जा सकती. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन रवाना होने वाले हैं, जहां उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से युद्ध और अन्य मुद्दों पर महत्वपूर्ण वार्ता होनी है. ट्रंप ने कहा कि वह शी के साथ ईरान पर लंबी बातचीत करेंगे, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापार उनका बड़ा मुद्दा रहेगा.
द्वीप पर हमला करने का आरोप
इससे पहले कुवैत ने ईरान पर इस महीने की शुरुआत में उस द्वीप पर हमला करने का आरोप लगाया है, जहां चीन एक बंदरगाह निर्माण परियोजना में सहयोग कर रहा है. हालांकि यह हमला विफल कर दिया गया. ईरान ने कुवैत के आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. कुवैत पहले भी युद्ध और संघर्षविराम के दौरान ईरानी हमलों का सामना कर चुका है. लेकिन यह नया आरोप और क्षेत्र में जारी हमले फिर से युद्ध का खतरा बढ़ा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें. थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट किया पास, मिले 144 वोट

