मुंबईः अंबरनाथ स्टेशन पर बेपटरी हुई ईएमयू ट्रेन, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Must Read

मुंबईः रविवार को मुंबई में एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया. मुंबई के अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 8.25 बजे इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) का एक खाली रैक बेपटरी हो गया. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सीपीआरओ सीआर ने बताया कि इससे कल्याण से कर्जत के बीच ट्रैफिक प्रभावित हुआ.

ओडिशा ट्रेन हादसे में हुई थी 291 लोगों की मौत

मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसा हुआ था. इस हादसे में चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस, हावड़ा जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शिकार हो गई थी. इस ट्रेन हादसे में 291 लोगों की मौत हो गई थी.

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This