‘नरेंद्र मोदी सामान्य नागरिक नहीं, बल्कि…’, Kangana Ranaut ने बांधे प्रधानमंत्री की तारीफों के पुल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
अभिनेत्री से राजनीतिक नेता बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को सामान्य नागरिक नहीं, बल्कि अवतार बताया है. कंगना रनौत ने कहा, पहले भी प्रधानमंत्री हुए, लेकिन एक संघर्ष का वक्त रहा था. अनुच्छेद-370 की आड़ में लूट मची थी, तीन तलाक के नाम पर मुस्लिम महिलाओं का शोषण किया जा रहा था. कांग्रेस राज में देश को केवल लूटा जा रहा था. अटल और लाल कृष्ण आडवाणी ने काफी मेहनत की.

नरेन्द्र मोदी सत्ता में आए तो आया बदलाव- कंगना रनौत

उन्‍होंने आगे कहा कि 2014 में जब नरेन्द्र मोदी सत्ता में आए तो बदलाव आया. इसलिए कहा जाता है वह साधारण नागरिक नहीं, बल्कि अवतार हैं. लोगों में उनके प्रति विश्वास है. मोदी ने कांग्रेस के गुंडाराज से आजादी दिलाई है. सांसद कंगना रनौत ने जोगेंद्रनगर, लडभड़ोल, बीड़ रोड व लडभड़ोल में सोमवार को जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा, पहले वह पहले मतदान में हिस्सा नहीं लेती थीं, लेकिन नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास इतना बढ़ा कि राजनीति में आई. सली आजादी तो अब मिली है.
कंगना रनौत ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि कई राज्यों में एक संसदीय सीट में चार-पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। सबको बराबर पैसा मिलता है. वह इस मामले को संसद में रखेंगी कि बजट क्षेत्र के आधार पर मिले. उन्‍होंने आगे कहा, जब भी केंद्र सरकार देशहित का काम करती है तो कांग्रेस सांसद ही नहीं उनके नेता भी विरोध में उतर आते हैं. चाहे कोई विधेयक संसद में पेश किया जाए या कोई कानून बनाया जाए तो कांग्रेसी समेत उनके नेता सड़कों पर उतरकर अराजकता फैलाने की चेतावनी देते हैं.
वक्फ बोर्ड जैसे काले कानून को संशोधित कर एक समान नागरिकता और मालिकाना अधिकार देने का निर्णय ऐतिहासिक है, लेकिन विपक्ष को यह रास नहीं आ रही है. रनौत ने कहा कि मंडी की पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह आए दिन तथ्यहीन बयानबाजी कर उनकी छवि खराब करने के लिए तथ्यहीन बयानबाजी कर रह हैं. दोनों को उन्हीं की भाषा में उत्तर दिया जाएगा.
Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This