Sensex Opening Bell: लंबे समय बाद शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, जानें सेंसेक्स–निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में आई सुनामी के बाद मंगलवार को बाजार में अच्छा बाउंस बैक देखने को मिला है. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 875.83 अंकों की बढ़त के साथ 74,013.73 अंकों पर खुला. जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 285.15 अंकों की तेजी के साथ 22,446.75 अंकों पर खुला.

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुला और 1 कंपनी का शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुला. जबकि निफ्टी 50 की 50 में 46 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले.

टाटा स्टील के शेयरों में तेज उछाल

इसके अलावा, सेंसेक्स की कंपनियों में आज टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 5.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और सनफार्मा के शेयर 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले. वहीं, बात करें सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में टाइटन के शेयर 4.71 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 3.56 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 3.12 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.97 प्रतिशत, इंफोसिस 2.88 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.82 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 2.58 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 2.56 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.42 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 2.34 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.25 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.03 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.02 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.90 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.79 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले.

इसे भी पढें:-Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की ड्रैगन को धमकी, कहा- 34 प्रतिशत टैरिफ वृद्धि वापस लो वरना…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This