Rajasthan: करौली में कार और बस की टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

धौलपुरः राजस्थान में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां मंगलवार की देर रात करौली जिले में करौली-गंगापुर मार्ग पर सलेमपुर गांव के पास एक निजी बस और कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 से अधिक लोग घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले लोग कैला देवी माता के दर्शन करने के लिए गए थे. वहां से कार से लौटते समय यह दुर्घटना हुई, जिसमें इंदौर के पांच लोगों की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय मौके पर पहुंचे. इस हादसे में नयन देशमुख, प्रीति भट्ट, मनस्बी देशमुख, खुशबू देशमुख, अनीता देशमुख की मौत हो गई.

मृतकों में पति-पत्नी सहित 4 लोग एक ही परिवार के हैं. पुलिस के मुताबिक, मृतक मूलतः इंदौर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे. ये वर्तमान में वडोदरा गुजरात में रह रहे थे. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी.

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया गया. बस में सवार घायलों में सलीम पुत्र अब्दुल लतीफ (52 वर्ष) निवासी गंगापुर सिटी, नूरजहां पत्नी सलीम, निवासी गंगापुर सिटी, शिवराज लाल पुत्र श्रीमोहन गुनेसरा और समय सिंह पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गनेसरा आदि शामिल हैं. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Latest News

Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों...

More Articles Like This

Exit mobile version